मोहाली के गांव बल्लोपुर में शनिवार को उस समय मातम छा गया जब संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए ढाई वर्षीय बच्चे गुरसाज का शव पड़ोस के एक मकान की छत पर मिला। यह घटना शुक्रवार को तब हुई जब बच्चा घर के बाहर गली में खेल रहा था और अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन
बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शनिवार को बच्चे का शव मिलने से परिवार में गहरा सदमा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस बच्चे की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने गांव बल्लोपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।