फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एचएसवीपी की टीम को अभयपुर व सेक्टर-20 की समस्याएं सेक्टर-26 और 28 में भी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने दूसरे दिन बुधवार को सेक्टर-26 और 28 स्थित आशियाना फ्लैट्स का दौरा कर वहां की समस्याओं का जायजा लिया। यहां भी टीम को टूटी सड़कें, जगह-जगह पानी की लीकेज और छतों पर पानी की ओवरफ्लो की समस्या मिली। एक्सईएन एनके पायल के नेतृत्व में टीम आशियाना पहुंची थी। टीम ने स्थानीय लोगों से बात कर उनकी अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली। इससे पहले टीम ने मंगलवार को अभयपुर और सेक्टर-20 के आशियाना फ्लैट का दौरा किया था। टीम को वहां भी इसी तरह की समस्याएं देखने को मिली थीं। गौरतलब है कि शहर में चार जगह बने आशियाना फ्लैट्स के जीर्णोद्धार के लिए करीब एक माह पहले विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी ने बैठक में चर्चा की थी। बैठक में विस अध्यक्ष ने कहा था कि आशियाना फ्लैट्स की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा, ताकि लोगों को समस्याओं सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


सेक्टर-26 और 28 के आशियाना फ्लैट्स में भी काफी अव्यवस्थाएं मिली हैं। विस अध्यक्ष और मुख्य प्रशासक ने इनको ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जल्द ही योजना तैयार की जाएगी। -एनके पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें