फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह कैसी व्यवस्था... मोहाली के फेज-11 की डिस्पेंसरी में टीकाकरण हुआ बंद, लोग होते रहे परेशान

विज्ञापन
मोहाली....फेज 11 स्थित सरकारी डिस्पेंसरी। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भले ही जिले के करीब 58 सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में कोरोना टीकाकरण करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन फेज-11 सरकारी डिस्पेंसरी में टीकाकरण लगाने का काम बंद पड़ा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जो व्यक्ति यहां टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं, उनको कहीं ओर जाने के लिए या दो तीन दिन बाद पता करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

डिस्पेंसरी के कर्मचारियों के मुताबिक यहां पर केवल वैक्सीन का दूसरा टीका ही लगाया जा रहा है। जो पहला टीका लगवाने आ रहे हैं उन्हें सोमवार को आने के लिए कहा जा रहा है। फेज-11 के पूर्व पार्षद अमरीक सिंह तहसीलदार ने बताया कि सरकारी डिस्पेंसरी में पिछले कई दिनों से टीकाकरण बंद है।
सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने कहा कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना 20 से कम लोग पहुंच रहे हैं, वहां पर टीकाकरण बंद करके मोबाइल वैक्सीनेशन का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें