लांडरां-बनूड़। ज्ञान सागर अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित की मौत के बाद परिजनों ने प्रबंधन पर शव न देने का आरोप लगाया। परिजनों ने अस्पताल के बाहर करीब आधे घंटे तक हाईवे जाम रखा।
मृतक के परिजनों का कहना है कि अमरजीत सिंह (50) निवासी कानाहेड़ी, पटियाला को 30 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान ही अस्पताल में फीस जमा करवाई गई है। अमरजीत सिंह की मौत के बाद चार मई तक करीब 2 लाख 45 हजार रुपये जमा करवाए जा चुके हैं। पांच मई को जब परिजनों ने शव मांगा तो अस्पताल प्रबंधन ने और 2.35 लाख रुपये जमा करवाने के लिए कहा। इसके बाद परिजन गुस्से में आए गए और प्रदर्शन किया। बनूड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया और अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर शव दिलवाया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
अंतिम दिन बनता है पूरा बिल
मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एसपीएस गुराया ने बताया कि मृतक के परिवार से चार मई तक पूरा बिल नहीं भरवाया था। पूरा बिल छुट्टी के समय ही लिया जाता है। कोरोना मरीज का इलाज पंजाब सरकार से निर्धारित रेट के अनुसार किया जाता है। मृतक के परिजनों के समझने और कर्मचारियों के समझाने में दिक्कत होने के चलते मामला बढ़ गया था