फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप : महिला ने करोड़पति से दोस्ती कर शारीरिक संबंध बना ब्लैकमेल कर 87 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने 87 लाख रुपये की ठगी के आरोप में नामजद आरोपी वीर उर्फ शिवम कौशिक और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले की मास्टर माइंड एवं मुख्य आरोपी महिला प्रभप्रीत कौर ग्रेवाल अभी फरार बताई जा रही है। उसने शिकायतकर्ता को मजबूर कर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल कर कभी शॉपिंग, कभी होटल रूम की बुकिंग करवाई तो कभी विदेश की एयर टिकट के नाम पर 87 लाख रुपये ठग लिए। अभी मुख्य साजिशकर्ता फरार है जिसकी पुलिस को तलाश है। प्रभप्रीत कौर मुंबई की रहने वाली है जिसने अपने जानकार वीर उर्फ शिवम कौशिक के जरिए मोहाली के रहने वाले सेक्टर-70 निवासी रूपन सिंह चावला से दोस्ती की और उससे लाखों रुपये की ठगी मारकर फरार हो गई। आरोपियों के खिलाफ जीरकपुर थाने में 16 नवंबर 2023 को आईपीसी की धारा 420, 406, 384, 506, 120बी के तहत केस दर्ज हुआ था, पिछले नौ महीने से सभी आरोपी फरार थे। अब इस मामले में मास्टरमाइंड को छोड़कर बाकी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रूपन सिंह चावला ने पुलिस को बताया कि वीर उर्फ शिवम कौशिक निवासी दिल्ली उसके काफी पुराने जानकार हैं। वीर को उसकी प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस की पूरी जानकारी थी। वीर ने शिकायतकर्ता की प्रभप्रीत कौर ग्रेवाल से दोस्ती करवाई और उसके बदले में उससे 1 लाख रुपये लिए। प्रभप्रीत कौर ने मुंबई और दिल्ली में फ्लैट लिए हुए थे। 14 जून 2023 को प्रभप्रीत कौर मुंबई से मोहाली एयरपोर्ट आई और उसकी मुलाकात रूपन सिंह चावला से हुई। कुछ देर वह जीरकपुर मैकडी में ठहरे और वहां प्रभप्रीत कौर ने उसे कहा कि वह बड़े अफसरों और पॉलीटिशियन को जानती है। वह जेट एयरवेज में काम करती है और विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश में सैटल करवा सकती है। शिकायतकर्ता उसकी बातों से प्रभावित हो गया। प्रभप्रीत कौर ने शिकायतकर्ता से कहा कि वह चंडीगढ़ में बिजनेस करना चाहती है और उसे हिस्सेदार बनाना चाहती है। झांसे में लेकर प्रभप्रीत कौर ने उसी समय शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये ले लिए। फिर वह चंडीगढ़ हयात होटल गए वहां 46 हजार का कमरा बुक करवाया।
विज्ञापन

जहां दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद मास्टरमाइंड ने अपना खेल शुरू किया। उसे 19 जून 2023 को 1 लाख बैंक अकाउंट में डालने को कहा, 21 जून 2023 को सुखविला न्यू चंडीगढ़ में 70 हजार का कमरा बुक करवाया, सेक्टर-34 श्याम ज्वैलर्स से 10 लाख के गहनों की शॉपिंग की। 22 जून को 17 हजार रुपये की मुंबई एयर टिकट करवाई, 28 जून 2023 को सेक्टर-5 पंचकूला के होटल बैला विस्टा में 30 हजार का रूम बुक करवाया, उसी दिन श्याम ज्वैलर्स से 11 लाख रुपये शॉपिंग की। 4 जुलाई 2023 को दिल्ली के एक शॉपिंग मॉल से 7 लाख की शॉपिंग की। 19 जुलाई 2023 को होटल ताज चंडीगढ़ में 55 हजार का रूम बुक करवाया। उसके बाद इंग्लैंड में बिजनेस के सिलसिले में जाने के लिए लंदन की टिकटें बुक करवाई और वहां जाकर लंदन से पेरिस की टिकट बुक करवाई। प्रभप्रीत कौर ने पेरिस जाकर शिकायतकर्ता से 30 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करने को कहा तो शिकायतकर्ता ने इंकार कर दिया। प्रभप्रीत कौर ने उसे ब्लैकमेल किया कि वह उस पर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवाएगी और उसके परिवार को बदनाम करेगी। शिकायतकर्ता ने अपने दोस्त से 30 लाख रुपये लेकर आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए। इस तरह अलग-अलग तारीख पर आरोपी प्रभजोत कौर शिकायतकर्ता से 87 लाख रुपये लूट चुकी थी। शिकायतकर्ता उसकी ब्लैकमेलिंग से तंग आ चुका था। इस कारण उसने जीरकपुर थाने में शिकायत दी। यहां केस दर्ज होने के बाद से वह फरार है जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें