फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: होमगार्ड पर विधवा महिला को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। थाने के तहत आने वाले गांव समगौली में रहने वाली एक विधवा महिला ने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति मारपीट के आरोप लगाए हैं। मारपीट का आरोपी होमगार्ड बताया जा रहा है। पीड़िता का डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़िता कांता देवी ने बताया कि वह समगौली गांव की रहने वाली है और मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। 13 जून को वह अपनी बकरियों के लिए चारा लेने के लिए पंचायत की जमीन पर गई, जहां एक नीम का पेड़ है, जहां से वह बकरी के चारे के लिए पत्तियां तोड़ने लगी तो गुलजार सिंह जो पंजाब होमगार्ड का कर्मचारी है, उसे गालियां देने लगा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिये। जिसके बाद उन्होंने डेराबस्सी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
जिसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल डेराबस्सी से अपना इलाज करवाया। उन्होंने कहा कि घटना के 15 दिन बाद भी उनकी किसी ने नहीं सुनी। उन्होंने हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के लिए भी न्याय की मांग की। जिसके बाद अब उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


होम गार्ड जवान ने आरोपों से इन्कार किया

जब पंजाब होम गार्ड के कर्मचारी गुलजार सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके घर के बगल में किसी का खाली प्लॉट है। जिसकी रखवाली उसके मालिक ने उससे करने को कहा था। उसके खाली प्लाट में एक नीम का पेड़ खड़ा है। जहां से कांता देवी अपनी बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने आती थी। उसने डेराबस्सी थाने में उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई है। लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं। उन्होंने कहा कि गांव के कुछ लोग जानबूझकर इस मामले को तूल दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें