फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे करें शिकायत, सुनेगा प्रशासन

Tue, 01 Oct 2013 01:53 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के लोगों को अब अपनी शिकायतों की सुनवाई के लिए विभिन्न अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बल्कि लोग घर बैठकर ही अपनी शिकायत प्रशासन के आला अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा उन शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई, उस बारे में लोगों को फोन एवं ईमेल तक से जानकारी मिलेगी। यह संभव हुआ है जिला प्रशासन की नई सुविधा से।

 इसके तहत जिला प्रशासन ने पब्लिक ग्रीवांसेज पोर्टल शुरू किया है। इस सुविधा के तहत सारी कार्रवाई तय समय में होगी।


जानकारी के मुताबिक लोगों की बेहतरी के लिए जिला प्रशासन ने यह सुविधा शुरू की है। इसके ट्रॉयल भी काफी बढ़िया रहे हैं। यह सारी कोशिश प्रशासन द्वारा ई-प्रोजेक्ट के तहत की जा रही है।

इस माध्यम द्वारा दी जाने वाली शिकायतों का सात कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें जनरल, विकलांग, एक्ससर्विसमैन, डिफेंस पर्सोनेल, एनआरआई, सीनियर सिटीजन एवं मुलाजिम शामिल हैं।
विज्ञापन


इस दौरान शिकायत करने वाले को एक विशेष पासवर्ड दिया जाएगा। जिसके माध्यम से वह अपनी शिकायत का स्टेटस चेक कर पाएगा। इस दौरान लोग पांच हजार के करीब शब्दों तक अपनी शिकायत अधिकारियों से कर पाएंगे।

 इसके अलावा फोटो तक भी शिकायत के साथ भेजी जा सकेगी। इस दौरान की जाने वाली शिकायतों पर भी सिटीजन चार्टर लागू होगा।


डीसी से लेकर सीएम तक हो पाएगी शिकायत
इस माध्यम से लोग जिले के डीसी तक सीधे अपनी बात पहुंचा सकते हैं। यदि वहां भी बात नहीं बनती है। तो लोग सीएम एवं डिप्टी सीएम से भी इस पोर्टल से शिकायत कर पाएंगे। इसके अलावा चीाफ सेक्रेटरी के ऑफिस एवं स्टेट पब्लिक ग्रीवांसेज आफिस से भी इस माध्यम से संपर्क साधा जा सकता है।




ऐसे दर्ज करवानी होगी शिकायत
इस माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए लोगों को जिला प्रशासन की वेबसाइट एसएएसनगरडॉटजीओवीडॉटइन पर लॉगिन करना होगा।

इसके बाद जिला प्रशासन की वेबसाइट का होम पेज खुलेगा। इसी साइट पर मैप ऑफ मोहाली दिया गया है। इसके ठीक नीचे क्लिक हेयर टॅू लॉज ग्रीवांसेज कॉलम बनाया गया। वहां पर क्लिक करने पर पेज खुलेगा। इस पर आपको अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी।


गमाडा भी शुरू कर चुका है ऑन लाइन सिस्टम शुरू
गमाडा भी लोगों की सुविधा के लिए ऑन लाइन शिकायत सिस्टम काफी पहले ही शुरू कर चुका है। जिसका पहले चरण में रिस्पांस काफी बढ़िया रहा था।

 हालांकि बाद में कुछ लोगों की शिकायतें नहीं सुनी गई थी। जिसके बाद सिस्टम को अपग्रेड किया गया था। वहीं, अब ऑन लाइन पेमेंट सिस्टम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें