फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली : बच्चों को भा रही प्रिंटिंग और पिस्टल पिचकारियां

विज्ञापन
बाजार में सजे पिचकारियां। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। बच्चों को इस बार होली में रंग-बिरंगी प्रिंटिंग और पिस्टल पिचकारियां खूब भा रही हैं। बाजार भी विभिन्न प्रकार की पिचकारियों और रंगों से सज गए हैं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। जगतपुरा मार्केट के दुकानदार उमेश कुमार ने बताया कि दो लीटर वाटर टैंक की पिस्टल पिचकारी सबके लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन

इसकी कीमत 120 से शुरू होकर 750 रुपये तक है। इसके साथ ही होली पर कलर पटाखा, इलेक्ट्रानिक गन और मछली पिचकारी भी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। नए तरीके की पिचकारी, कैप, मुखौटे, पगड़ी भी दुकानों पर बिक रहीं हैं। दुकानदार सौरभ कुमार ने बताया कि दुकान पर बच्चों को प्रिंटिंग पिचकारी बेहद पसंद आ रही हैं। छोटी पिस्टल गन लेकर पिट्ठू बैग वाली पिचकारी बच्चों को खूब पसंद आ रही है। इसके साथ ही इस बार मार्केट में कलर सिलेंडर भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें