खरड़। चंडीगढ़ के पहले ओलंपियन सुखवीर सिंह गिल की पहली बरसी पर उनके परिवार की ओर से खालसा स्कूल में यादगारी हाॅकी मैच का आयोजन किया गया। बाबा हाॅकी अकादमी के संस्थापक बलजिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि स्व. गिल ने 12 साल लगातार इंटरनेशनल हाॅकी में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 1996 में ओलंपियन खेल में भाग लिया। गत वर्ष 26 जनवरी को उनका निधान हुआ। जिसके बाद परिवार की ओर से उनकी पहली बरसी पर स्कूल में प्रदर्शनी मैच करवाया गया और मैच में भाग लेने वाले बच्चों को जूते और हाकी की किटें भेंट की गई। जहां यह मैच करवाया गया वहां पर स्व. गिल बच्चों को हाकी सिखाते थे। इस मौके उनकी माता दलजीत कौर, मामा जोरा सिंह भुल्लर, इंदरजीत सिंह चढ्ढा और विमल परबग्गा भी मौजूद रहे।