फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादस टला - सरकारी स्कूल खरड़ की बिल्डिंग पर गिरी हाई वोल्टेज तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल खरड़ की बिल्डिंग पर सोमवार सुबह हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिर गया। इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार स्कूल की बिल्डिंग के ऊपर से बिजली के हाई वोल्टेज सप्लाई वाले तार गुजरते हैं।
विज्ञापन

प्रिंसिपल भूपिंदर सिंह ने बताया कि जब बिजली का तार टूट कर गिरा तो लोहे के बिजली के खंभे में भी करंट आ गया। इस खंभे के आसपास लकड़ी का सामान खड़ा कर दिया गया ताकि कोई खंभे को हाथ न लगाए।
उन्होंने बताया कि जब बिजली का गिरा तो स्कूल के ऊपर से गुजर रहे अन्य तारों में आग लग गई, जिस कारण स्कूल की की बिजली बंद हो गई थी। यदि बिजली की सप्लाई बंद न होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल के ऊपर से गुजर रहे तारों को स्कूल के बाहर निकालने के लिए पावरकॉम दफ्तर में अप्लाई किया हुआ है। बिजली जाने की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी जिसपर तार को ठीक करके बिजली सप्लाई शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- खरड़ मॉडल स्कूल की बिल्डिंग पर टूट कर गिरा हाई वोल्टेज बिजली का तार।
फोटो नंबर- 16 खरड़-फोटो नंबर 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें