फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन

फेज 10-11 लाइट प्वाइंट पर हुआ हादसा, 11 साल की बच्ची समेत चार लोग गंभीर घायल, जीएमसीएच-32 में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-10-11 लाइट प्वाइंट के पास एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं एक बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। थाना फेज-11 पुलिस ने कार कब्जे में लेते हुए गाड़ी के नंबर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह करीब छह बजे सुखविंदर सिंह और रणजीत कौर अपनी 11 साल की बेटी गुरलीन कौर तीनों निवासी सेक्टर-52 अपनी साली दविंदर कौर वासी अमृतसर को मोहाली रेलवे स्टेशन छोड़ने ऑटो से जा रहे थे। जैसे ही वे नाइपर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार में गलत दिशा से आ रही एक कार ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया। वहीं गाड़ी आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में ऑटो चालक कौशल समेत सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया लेकिन दविंदर कौर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लगे मामले में कार्रवाई न करने के आरोप
आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि जब यह हादसा हुआ तो आरोपी कार छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में गम का माहौल है और पुलिस द्वारा आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई न करने पर रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें