फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी से भांखरपुर तक भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। डेराबस्सी से भांखरपुर जाने वाली सड़क पर भीषण जाम लगने से इलाके में आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से लगा यह जाम देर शाम तक लगा रहा। इस दौरान सैकड़ों वाहन लंबी कतारों में फंसे रहे। कई लोग अपने दफ्तरों, स्कूलों, कॉलेजों और जरूरी काम के लिए समय पर नहीं पहुंच पाए। चिंताजनक बात यह रही कि एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसी रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में बेचैनी बढ़ गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई कारगर योजना नहीं रही। कुछ वाहन चालकों ने गूगल मैप के जरिए शहर के बीच से निकलने की कोशिश की लेकिन इससे स्थिति और बिगड़ गई और चोंतरफा जाम लग गया। शहरवासियों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब यह सड़क जाम में फंसी हो। सुबह और शाम के व्यस्त समय में ऐसा दृश्य हर-रोज देखने को मिलते है लेकिन आज की स्थिति आम दिनों से कहीं ज्यादा गंभीर थी।
विज्ञापन

जाम से राहत दिलाए जाने की मांग
शहरवासियों ने प्रशासन व यातायात पुलिस से अपील की कि आए दिन लगने वाले जाम से राहत दिलाई जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए और आपात स्थिति में तुरंत बचाव दल भेजा जाए। साथ ही यातायात सुचारू करने के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए जाएं और सड़क की हालत सुधारी जाए ताकि भविष्य में लोगों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन




डेराबस्सी002- मुख्य मार्ग पर लगा जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें