फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक्रम मजीठिया मामला: पटियाला जेल सुपरिंटेंडेंट ने दाखिल किया जवाब, अब 12 अप्रैल को होगी सुनवाई

Fri, 08 Apr 2022 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

जिला अदालत में जेल अधीक्षक ने बताया कि मजीठिया को जेल में पूरी सुरक्षा दी गई है और उन्हें अन्य की तरह सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं लेकिन जेल अधीक्षक के जवाब पर बिक्रम मजीठिया के वकीलों ने विरोध किया और एक याचिका बुधवार को दायर की।
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों की ड्रग तस्करी से जुड़े मामले में पटियाला जेल में बंद वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की तरफ से जेल में उचित सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं करवाने संबंधी दायर याचिका पर जिला अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान पटियाला जेल के सुपरिंटेंडेंट सुच्चा सिंह ने दोनों याचिकों पर अपना जवाब दाखिल किया। 

विज्ञापन


उन्होंने साफ किया है कि जेल में उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह भी चूक नहीं हो रही है। जेल के मानकों के मुताबिक सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। अदालत ने अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 अप्रैल को निश्चित की है। बिक्रम सिंह मजीठिया पर कांग्रेस सरकार के समय में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केस दर्ज हुआ था। इसके बाद मजीठिया ने जेल से बचने के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। 

सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चुनाव के बाद आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए थे। इसके बाद उन्होंने अमृतसर से चुनाव लड़ा था। चुनाव के बाद उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद से वह जेल में हैं। वहीं राज्य में आप की सरकार आने के बाद अब इस मामले के लिए गठित स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम को बदल दिया गया था। हालांकि मजीठिया ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। साथ ही याचिका दायर कर कहा था कि उनके ऊपर गलत तरीके से केस दर्ज किया गया है। ऐसे में उक्त केस को खारिज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें