मोहाली। बहुचर्चित अमरूद घोटाले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की ओर से जमानत याचिका लगाई गई थी। इनमें से एक आरोपी की जमानत याचिका पर वीरवार को सुनवाई टल गई, जो कि अब 19 जून को होगी। दो आरोपियों की जमानत याचिका पर आज फिर से सुनवाई होनी है। वहीं, एक आरोपी की याचिका का फैसला कल आ सकता है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो ने गांव बाकरपुर में गलत तरीके से अमरूद के पेड़ दिखाकर मुआवजा लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। इसमें अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से सात की जमानत याचिका अदालत ने मंजूर कर ली है। वहीं, 14 लोगों की जमानत याचिका अदालत की ओर से अभी तक रद्द कर दी गई है। जिला अदालत में अब तक कुल 25 आरोपी जमानत के लिए याचिका लगा चुके हैं।