फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ओमैक्स सिटी की समस्याएं सुनीं, समाधान का भरोसा दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह गिल ने न्यू चंडीगढ़ की ओमैक्स सिटी के निवासियों से मुलाकात की। उन्होंने पीने के पानी, खराब सड़कों और आवारा कुत्तों जैसी उनकी रोजमर्रा की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन




गिल ने निवासियों को उनकी समस्याओं के समाधान का हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा। गिल ने यह भी कहा कि जागरूक नागरिक समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पंजाब को विकास और आर्थिक मजबूती के रास्ते पर ले जाने के लिए मजबूत सरकार को आवश्यक बताया। गिल ने लोगों से पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए सोच-समझकर मतदान करने की अपील की। इस बैठक में पुनीत बंसल, उज्ज्वल कत्याल और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें