फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में निजी बसों पर कार्रवाई कर काटे 60 हजार के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। निजी और मिनी बस ऑपरेटरों की मनमानी के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। आरटीओ मोहाली हरप्रीत सिंह अटवाल के नेतृत्व में टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 60 हजार रुपये के चालान किए गए। असिस्टेंट आरटीओ गगनदीप सिंह की टीम ने शहर में कई निजी बसों को रोका। उनके दस्तावेज, कर और अन्य कागजात की जांच की गई। जिन बसों ने पूरा कर जमा नहीं करवाया था, उन पर नियमानुसार कार्रवाई हुई। अधिकारियों ने बस ऑपरेटरों को मुख्य सड़कों और व्यस्त मार्गों पर बसें खड़ी कर सवारियां भरने से मना किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे यातायात बाधित होता है और हादसों का खतरा बढ़ता है।
विज्ञापन

बस संचालकों को निर्धारित बस स्टॉप पर ही सवारियां चढ़ाने-उतारने के निर्देश दिए गए। इस कार्रवाई से नियमों का पालन न करने वाले ऑपरेटरों में हड़कंप मच गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है। उन्होंने इसे एक सकारात्मक कदम बताया। लोगों ने मांग की है कि यह चेकिंग केवल एक दिन तक सीमित न रहे। जीरकपुर के व्यस्त मार्गों, फ्लाईओवर और पेट्रोल पंपों के आसपास नियमित जांच होनी चाहिए। इससे सड़क किनारे बसें खड़ी कर सवारियां भरने की समस्या पर स्थायी रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें