मोहाली। फेज-2 में स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण रात होते ही अंधेरा छा जाता है। इलाके की कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, लेकिन अभी तक इन्हें ठीक नहीं कराया गया है। यहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढलते ही सड़कों पर रोशनी नहीं होने से आवाजाही में दिक्कत होती है। अंधेरे के कारण सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर गड्ढे और अन्य बाधाएं दिखाई नहीं देतीं, जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है, लेकिन समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। मेरी नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि फेज-2 में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि रात के समय लोगों को अंधेरे में परेशान न होना पड़े। - कुलविंदर सिंह निवासी फेज-2, मोहाली