फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही घर में सेहत मंत्री की होगी अग्निपरीक्षा, सभी दल जुटे उन्हें घेरने की तैयारी में

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। इस बार होने वाले नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-10 का मुकाबला दिलचस्प रहेगा। क्योंकि इस सीट पर कांग्रेस की ओर से सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू के भाई अमरजीत सिंह जीती सिद्घू अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट को जीतना मंत्री के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। क्योंकि इस पर उनकी पूरी साख टिकी हुई है। वहीं, अन्य दल उन्हें पूरी तरह से घेरने की तैयारी में हैं। प्रत्येक दल की कोशिश यहीं है कि मंत्री को इसी वार्ड में उलझाया जाए। ऐसे में प्रत्येक दल की तरफ से मजबूत और टक्कर देने वाले उम्मीदवार उतारने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर-10 फेज-7 का ही क्षेत्र आता है। इसमें सेहत मंत्री की रिहायश भी शामिल है। वहीं, पहले इस सीट पर अकाली दल के परमजीत सिंह काहलो पार्षद रहे हैं। इस बार वह आजाद ग्रुप से चुनावी मैदान में टक्कर देंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉक्टर दलेर सिंह मुल्तानी को उतारने की तैयारी कर ली गई है। पार्टी तरफ से बस उनका एलान किया जाना ही शेष है। डॉ. दलेर सिंह मुल्लानी शुरू से एक समाज सेवी के रूप में जाने जाते हैं। वहीं, अपने कार्यकाल के दौरान सेहत विभाग की कई खामियां तक उजागर कर चुके हैं। वहीं, भाजपा भी इस बार यहां पर ऐसे चेहरे को उतारने की योजना में है। जिसका इलाके में अच्छा रसूख है।
इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा इस वार्ड में हिंदू कार्ड खेलेगी। क्योंकि ज्यादातर पार्टियों ने सिख चेहरों को यहां से उतारने की तैयारी की है। भाजपा के सीनियर नेता अरुण शर्मा का कहना है कि इस वार्ड पर भाजपा कड़ी टक्कर देगी। उनकी ओर से जो उम्मीदवार उतारने की तैयारी की गई है। उसकी इलाके में अच्छी पकड़ है। इसके अलावा समाज सेवी कंवल नयन सोढ़ी पहले ही इस वार्ड से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का एलान कर चुके हैं। हालांकि अकाली दल यहां किस उम्मीदवार को उतारता है, इस बारे में स्थिति अभी साफ नहीं पाई है।
विज्ञापन

तीन बड़ी पार्टियों को नहीं देंगे समर्थन
वहीं, शिरोमणि अकाली दल डेमोक्रेटिक की ओर से इस बार नगर निगम चुनाव न लड़ने का एलान किया गया है। हालांकि लोक सेवा की भावना को ध्यान में रखकर उनकी ओर से फैसला लिया गया है कि वह सच्चे और ईमानदार उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। लेकिन वह भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस से नहीं होने चाहिए। पार्टी के सीनियर नेता और मोहाली के पूर्व डीसी रहे चुके तेजिंदर पाल सिंह सिद्घू का कहना है कि जिस हालात से आज पंजाब जूझ रहा है, उसके लिए यह तीनों पार्टियां ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें