फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, दूषित खाद्य-पदार्थ किए नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गंदगी में बनने वाले मोमोज का मामला सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिलेभर में छापे मारने शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के चार इंस्पेक्टरों की टीम ने शुक्रवार को छापा मारा और सैंपल लेकर चालान भी काटे। इस मामले में मोहाली की डीसी कोमल मित्तल ने स्पष्ट किया है कि कोई गड़बड़ी होने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस काम में लगाया गया है। इस मामले में इंस्पेक्टर पुनीत शर्मा ने जीरकपुर और कुराली में छापा मारा। उन्होंने गंदगी में बनाए जाने वाले दुकानों में खाने-पीने के सामान को नष्ट भी करवाया। इस मामले में डॉ. अमृतपाल वडिंग ने कहा कि शहर में खाने-पीने के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही, मिलावटखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें