जीरकपुर। जिला प्रशासन की ओर से ढकोली को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद से यहां पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। यहां कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाने के लिए सेहत विभाग और नगर परिषद की टीमें अपने-अपने स्तर पर अभियान चला रही हैं।
इसके मद्देनजर एक ओर सेहत विभाग के अधिकारी अलग-अलग सोसायटीज में जाकर लोगों के कोरोना टेस्ट कर रहे हैं, तो दूसरी ओर नगर परिषद के अधिकारी स्थानीय पार्षदों की मदद से कोरोना प्रभावित सोसायटीज को सैनिटाइज करने में जुटे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सेहत विभाग की टीमों ने पीरमुछल्ला में आसपास की कई सोसायटीज को सैनिटाइज किया। इसके साथ ही विभाग की टीमों ने ढकोली में शालीमार एनक्लेव के सामने हर्मिटेज पार्क, गोल्डन सैंड सिटी, वृन्दावन गार्डन, सुषमा क्रिसेंट, पंचकूला हाईट्स आदि सोसायटीज में जाकर लोगों के सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए भेजे।
वहीं, दूसरी ओर पीमुछल्ला के अंदर कांग्रेसी पार्षद गुरजीत कौर पुनिया के पति गुरसेवक पुनिया ने अपना ट्रैक्टर लेकर त्रिशला प्लस होम, इंपीरियल गार्डन, निर्मल टॉवर, प्रकाश टॉवर आदि सोसायटी के अंदर जाकर वहां सैनिटाइजेशन किया और लोगों से अपील है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना वेक्सीन जरूर लगवाएं।