मोहाली। त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ ही सेहत विभाग हरकत में आ गया है। वीरवार को सेहत विभाग की टीम ने पुलिस के साथ कई मिठाई की दुकानों में दबिश दी।
टीम ने दुकानदारों को मानकों के मुताबिक मिठाई तैयार करने के आदेश दिए हैं। दुकानदारों को साफ किया गया है कि मिठाइयां बनाते समय मानकों का ध्यान रखें। नियमों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेहत विभाग की टीमें अब पूरा हफ्ता कार्रवाई को अंजाम देंगी।
वीरवार को सेहत विभाग की टीम ने थाना फेज-एक पुलिस के साथ कई नामी शोरूम में दबिश दी। टीम ने दुकानदारों को समझाया कि कोरोना काल चल रहा है। ऐसे में मिठाइयां तैयार करते समय विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।