डेराबस्सी। त्योहारी सीजन से पहले स्वास्थ्य विभाग ने गांव सुंडरा में एक पनीर फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान करीब 1200 किलो पनीर जब्त कर फैक्टरी को सील कर दिया गया। विभाग ने यह कार्रवाई मिलावटी और गैर-मानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ तेज की है। मौके से बड़ी मात्रा में सूखा पाउडर भी बरामद हुआ, जिससे पनीर बनाने का दावा किया जा रहा था। फैक्टरी में सफाई के उचित प्रबंध नहीं थे। पनीर गंदे पानी के पास तैयार किया जा रहा था। फैक्टरी के बाहर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। जब्त पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। फैक्टरी मालिक और पनीर की सप्लाई के क्षेत्रों की भी जांच की जाएगी।