फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर-87 के विस्तार का रास्ता साफ, 196.44 एकड़ जमीन का 25 को सुनाया जाएगा अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में नए कॉमर्शियल हब के लिए जमीन तैयार होने लगी है। सेक्टर-87 को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 की तर्ज पर विकसित करने की योजना के तहत गमाडा चार गांवों की करीब 196.44 एकड़ जमीन अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है। आसपास के क्षेत्रों में पहले ही रिहायशी सेक्टर विकसित हो चुके हैं, ऐसे में इस जमीन पर व्यावसायिक गतिविधियों और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की राह खुलने वाली है। जानकारी के अनुसार गमाडा ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत अब अगला अहम पड़ाव 25 सितंबर को होगा। भूमि अधिग्रहण कलेक्टर की ओर से जमीन की कीमत का अवॉर्ड सुनाया जाएगा। इसके लिए गमाडा ने संबंधित जमीन मालिकों के साथ-साथ सरपंचों, नंबरदारों और अन्य लोगों को सूचना देने के लिए मुनादी नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

गमाडा की योजना में नानूमाजरा की 111.46 एकड़, सोहाना की 65.11 एकड़ और माणकमाजरा की 19.66 एकड़ जमीन शामिल है। इसके अलावा संभालकी गांव की करीब दो मरले जमीन भी अधिग्रहण के दायरे में है। जमीन मालिकों को लैंड पूलिंग अथवा निर्धारित जमीन कीमत में से किसी एक विकल्प का चयन करने का प्रावधान दिया गया है। बॉक्स दुराली की 129 एकड़ जमीन पर फिलहाल ब्रेक दूसरी ओर सेक्टर-101 के औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए प्रस्तावित दुराली गांव की 129 एकड़ जमीन का अवॉर्ड फिलहाल टल गया है। दुराली के निवासी केसरी व अन्य की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर किए जाने के बाद इस जमीन का मामला न्यायिक प्रक्रिया में है। मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को निर्धारित है।

सेक्टर-87 के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार आगे बढ़ रही है। 25 सितंबर को संबंधित जमीन का अवॉर्ड सुनाया जाएगा और इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - रोहित जिंदल, एलएसी गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें