जीरकपुर। दुष्कर्म कर शादी न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अरविंदर सिंह निवासी माया गार्डन जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में चंडीगढ़ निवासी 35 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि अरविंदर सिंह ने उससे विवाह का वादा किया। इसी भरोसे पर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि आरोपी लंबे समय से उसे शादी का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में मुकर गया। इसके बाद आरोपी ने दूरी बना ली। पीड़िता के अनुसार, वह आरोपी को पहले से जानती थी।
बातचीत के बाद आरोपी ने उससे विवाह का प्रस्ताव रखा था। आरोप है कि शादी का भरोसा दिलाकर उसने उसका विश्वास जीता और कई बार संबंध बनाए। बाद में जब महिला ने शादी की बात की तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल जांच सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है।