मोहाली। सेक्टर-69 शैमरॉक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल के हैवरर्ड हाउस ने तीन ट्रॉफियां जीत कर ओवरऑल ट्रॉफी को अपने नाम किया। मुकाबलों के दौरान अंडर-19 वर्ग में लड़कों में विवेक और लड़कियों में जानवी व सतकीरत ने बेस्ट एथलीट की ट्रॉफी जीती।
अंडर-17 में लड़कों में जसदीप सिंह और लड़कियों में साइन व जशनदीप कौर को संयुक्त रूप से बेस्ट एथलीट का खिताब मिला। अंडर-14 वर्ग में गुरनूर सिंह और अमृतबाणी को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान 100, 200, 300, 800 और 1000 मीटर दौड़, हाई जंप सहित कई मुकाबले करवाए गए। इस मौके मुख्य अतिथि महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रीपेरेटरी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल अजे चौहान और सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के प्रख्यात वकील राजविंदर सिंह बैंस रहे।