फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीमा विस्तार के बाद अब वार्डबंदी की तैयारी, जुड़ सकते हैं 20-25 नए वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की सीमा बढ़ाने के बाद अब निगम चुनावों का रास्ता साफ होता दिख रहा है। स्थानीय निकाय विभाग ने नई सीमा के आधार पर वार्डबंदी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस बार नए शामिल इलाकों के आधार पर वार्डों की संख्या 50 से बढ़कर 70-75 हो सकती है। करीब 20-25 नए वार्ड बन सकते हैं। इसमें चार से पांच वार्ड अकेले बलौंगी क्षेत्र से होने की संभावना है।
विज्ञापन

वार्डों का आकार आबादी के आधार पर तय किया जाएगा। तीन से पांच हजार वोटरों को एक वार्ड में शामिल करने की तैयारी है। बड़े क्षेत्रफल वाले लेकिन कम आबादी वाले इलाकों में वोटों की संख्या कम भी हो सकती है। पिछली वार्डबंदी के दौरान कई पुराने वार्डों में बड़े पैमाने पर कटौती की गई थी। विभिन्न फेजों को तीन से चार वार्डों में बांटा गया था। यही कारण है कि इस बार वार्डबंदी किस तरह होगी, इसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं जारी हैं।

उम्मीदवारों ने नेताओं से संपर्क बढ़ाया
निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। कुछ नेता ऐसे भी हैं जो पार्टियों के आधिकारिक टिकट के की जगह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि वार्डबंदी का काम सरकार की तरफ से किया जा रहा है। इसे शहर के विभिन्न क्षेत्रों की आबादी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार वार्डों की बनावट ऐसी होगी कि लोग आसानी से अपने जनप्रतिनिधि तक पहुंच सकें। विधायक ने विश्वास जताया कि नई वार्डबंदी पहले से बेहतर होगी और जनता को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें