फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कलगीधर मार्केट से हरमिलाप नगर रोड का होगा कायाकल्प, 37 लाख होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। शहर की खस्ताहाल सड़कों से परेशान बलटाना के लोगों के लिए राहत की खबर है। दरअसल नगर परिषद द्वारा कलगीधर मार्केट से हरमिलाप नगर को जाने वाली सड़क का जल्द कायाकल्प किया जाएगा।
नगर परिषद की ओर से इस सड़क के निर्माण और सुधार पर करीब 37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और सड़क की हालत लंबे समय से खराब होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और सतह उखड़ने से वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान काफी दिक्कत होती है और खासकर दोपहिया वाहन चालकों को क्षतिग्रस्त हिस्सों से गुजरते समय संभलकर चलना पड़ता है। वहीं, सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ रहा है और कई बार सड़क की मरम्मत की मांग उठाई जा चुकी है।
लेकिन अब 37 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्य से सड़क की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। सड़क बेहतर बनने से कलगीधर मार्केट और हरमिलाप नगर के बीच आवागमन सुगम होगा। साथ ही आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी आने-जाने में सुविधा मिलेगी। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे निवासियों को उम्मीद है कि नगर परिषद जल्द काम शुरू करवाकर इसे निर्धारित समय में पूरा करवाएगी। इससे लोगों को खस्ताहाल सड़क से होने वाली परेशानी से निजात मिल सकेगी।
फर्नीचर मार्केट और ट्रिब्यून रोड को भी मिलेगा फायदा: कलगीधर मार्केट से शुरू होकर फर्नीचर मार्केट और ट्रिब्यून रोड होते हुए हरमिलाप नगर तक जाने वाली सड़क का सुधार होने से इन सभी क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी। यह मार्ग बाजारों और रिहायशी इलाकों को आपस में जोड़ता है।
विज्ञापन

इस कारण यहां से रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, दुकानदार और वाहन चालक गुजरते हैं। सड़क की खस्ताहाल स्थिति के चलते बाजारों में आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क पर गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।
लाखों लाख रुपये की लागत से होने वाले कायाकल्प के बाद इस पूरे मार्ग पर आवागमन अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें