फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रविवार शाम को बजे खुल गया हरमिलाप नगर रेलवे फाटक, हजारों लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के बलटाना, पंचकूला और चंडीगढ़ के उन लोगों के लिए राहत की खबर है, जो रोज इन क्षेत्रों में आवाजाही के लिए हरमिलाप नगर फाटक का इस्तेमाल करते हैं। 3 जून की शाम से बंद हुआ हरमिलाप नगर रेलवे फाटक रविवार शाम 7 बजे पहले की तरह खोल दिया गया है। हरमिलाप नगर रेलवे फाटक को रेल लाइन में आई खराबी की मरम्मत के चलते बंद किया गया था, जिसका काम रेलवे विभाग द्वारा लगभग पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बीते चार दिनों तक स्थानीय निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि जो सफर 5 से 7 मिनट में तय हो जाता था, उसे तय करने के लिए लोगों को कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ा। रविवार शाम 7 बजे फाटक खुलने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
बलटाना से पंचकूला और चंडीगढ़ को जोड़ने वाला हरमिलाप नगर कॉलोनी में स्थित यह रेलवे फाटक स्थानीय लोगों के लिए लाइफलाइन का काम करता है। अधिकतर लोग रोजमर्रा के कामों के लिए इसी फाटक से आवाजाही करते हैं। इसी तरह चंडीगढ़ और पंचकूला से भी लोग बलटाना आते-जाते हैं। फाटक को चार दिन तक बंद रखने का मुख्य कारण रेल लाइन में आई तकनीकी खराबी की मरम्मत बताया जा रहा है, लेकिन इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सालों से रेलवे फाटक से लोग करते हैं आवाजाही
गौरतलब है कि वर्षों से स्थानीय लोग हरमिलाप नगर रेलवे फाटक से आवाजाही कर रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से यहां अंडरपास बनाने की ठोस पहल नहीं की गई। वर्ष 2017 में स्थानीय लोगों ने इकट्ठा होकर अंडरपास की मांग उठाई थी, लेकिन यह परियोजना पिछले लगभग नौ वर्षों से फाइलों में ही अटकी हुई है। बीते दिनों यहां अंडरपास का शिलान्यास जरूर हुआ, लेकिन निर्माण कार्य कब शुरू होगा, इस पर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें