फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: निम्बुआ में रंजिश के चलते खूनी झड़प, 3 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। डेराबस्सी के गांव निम्बुआ में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुई झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह संघर्ष पुरानी रंजिश के कारण हुआ। पीड़ित पक्ष के रमेश, नेहा और रूपिंदर कौर ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों-हरभजन सिंह, मुख्तियार सिंह, गुलज़ार सिंह, मलकीत सिंह और सिम्मी पर बेरहमी से मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। मामले के संबंध में मुबारिकपुर चौकी के इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि निम्बुआ में हुई इस झड़प की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घायल लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने पर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें