फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पिच एडं पट गोल्फ कंपीटीशन के ए वर्ग के विजेता बने हरजय मिल्खा सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। द चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन की ओर से जूनियर और सब जूनियर पिच एंड पट गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन सीजीए गोल्फ रेंज में किया गया। इसमें 12 से 18 आयु वर्ग के 50 युवा गोल्फ खिलाड़ियों ने शिरकत करते हुए प्रतिभा का परिचय दिया। गोल्फ कंपीटीशन के ए वर्ग में जीव मिल्खा के बेटे हरजय मिल्खा सिंह पिच एडं पट के विजेता और हृदय उपविजेता बने।एफ कैटेगरी में लड़कियों में ओजस्वी दीवान विजेता और जानिब उपविजेता रही। लड़कों में संभव ग्रेवाल विजेता और कबीर चाेपड़ा उपविजेता बने। केटागेरी ई लड़कियों में सानवी महाजन विजेता और सानवी चोपड़ा उपविजेता बनीं। लड़काें में गितांश विजेता और विराजवीर महाजन उपविजेता बने। कैटेगरी डी लड़कियों में मेडलिन विजेता और पवनी उपविजेता रही। लड़कों में यशअंक सेतिया विजेता और विराज सहगल उपविजेता बने। कैटेगरी सी लड़कियों में आरुषी विजेता और समायरा उपविजेता रही। लड़कों में आयन अरोड़ा विजेता और अवराहम वर्मा उपविजेता बने। कैटेगरी ए और बी लड़कियों में भगित विजेता बनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें