फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में हनुमान चालीसा पाठ : भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। श्री हनुमान सेवा संघ ने श्री रामतलाई, बस स्टैंड पर अपने साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का लगातार 231वां आयोजन किया। यह धार्मिक कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार शाम सात से आठ बजे तक होता है और चार साल से अधिक समय से निरंतर जारी है।
विज्ञापन




इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक श्री हनुमान चालीसा, संकटमोचन हनुमानाष्टक और भगवान श्रीराम व हनुमान जी की आरती का पाठ किया। विभिन्न महिला कीर्तन मंडलियों के सदस्यों ने भाग लिया। भजन गायक सुरजीत और संजय सांवरिया ने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस सप्ताह प्रसाद की सेवा शिव धीमान ने की। संघ के सदस्य एडवोकेट मुकेश गांधी ने बताया कि इस आयोजन के प्रति लोगों की आस्था बढ़ रही है। हर सप्ताह श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है।



संघ का उद्देश्य और उपस्थिति

मुकेश गांधी ने कहा कि संघ का उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करना है। इसके साथ ही समाज में भक्ति, सेवा और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना भी इसका लक्ष्य है। कार्यक्रम में संघ के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उन्होंने भजन-कीर्तन का आनंद लिया और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें