फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: श्री गोपाल गोधाम गोशाला में 17 को धूमधाम से मनाया जाएगा गोपाष्टमी महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। श्री गोपाल गो धाम गोशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व विधायक एनके शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महोत्सव की शुरुआत सुबह सात बजे गो पूजन से होगी। इसके बाद सुबह 7:30 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद मिलेगा। सुबह दस बजे झंडे की रस्म अदा की जाएगी। दोपहर बारह बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजकों ने बताया कि गोपाष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। इस अवसर पर श्रद्धालु गोमाता की पूजा कर पुण्य अर्जित करेंगे और गोसेवा का संकल्प लेंगे। गोशाला प्रबंधन ने सभी क्षेत्रवासियों से परिवार सहित इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें