लालड़ू। हंडेसरा गांव के जन्मे व भारतीय फौज में बतौर नायक सूबेदार तैनात बलजिंदर सिंह पुत्र कृष्ण सिंह ने मलेशिया में आयोजित 21वीं मास्टर एथलेटिक्स एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। गोला फेंकने के मुकाबले में बलजिंदर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त कर देश को कांस्य पदक दिलवाया है। पदक मिलने पर इलाके में खुशी की लहर पाई जा रही है। उक्त चैंपियनशिप 2 से 6 दिसंबर तक चली जिसमें 40 देशों के करीब 3500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
बलजिंदर सिंह सब-डिवीजन डेराबस्सी के तहत आने वाले गांव हंडेसरा के किसान परिवार से संबंध रखते हैं। बलजिन्दर सिंह भारतीय सेना की 101 इंजीनियरिंग रेजिमेंट में जूनियर कमीशन अधिकारी के तौर पर तैनात हैं।