लालडू। हंडेसरा पुलिस ने डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सागर सेठ निवासी अजीत सिंह नगर कॉलोनी हंडेसरा के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, एक पुलिस पार्टी सिंह पुर मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सागर सेठ पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इसके बाद, सरकारी अस्पताल लालडू में उसका डोप टेस्ट करवाया गया। टेस्ट रिपोर्ट में सागर पॉजिटिव पाया गया। पुलिस ने सागर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।