फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पति से हुई लड़ाई तो भाई और दोस्त के साथ मिलकर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया में भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर पत्नी ने पति पर किया हमला। इस हमले से घायल के सिर पर गहरी चोट आई है, जो फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती है। जांच में पता लगा है कि घायल के सिर पर नो टांके लगे हैं। इस पर घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन


घायल नजीम वासी शाहीमाजरा ने बताया कि वह फेज-7 में मैकेनिक की दुकान चलाता है। वीरवार को उसने दुकान से पत्नी को कई बार फोन किए, पर उसने फोन नहीं उठाया। बाद में उसने घर जाकर दोनों में इस बात पर बहस हुई और बहस कुछ देर बाद लड़ाई में बदल गई। लड़ाई के बाद पत्नी अपने मायके चली गई। अगली सुबह जब पति दुकान पर पहुंचा तो पत्नी अपने भाई और उसके दोस्त के साथ पति की दुकान पर पहुंची। तीनों ने मिलकर उसे पीटा, नजीम के साले ने उस पर रॉड से हमला किया। इससे उसके सिर से काफी खून बहने लगा। बाद में तीन हमलावर वहां से भाग निकले। घायल के दोस्तों ने उसे फेज-6 अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें