फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कुराली में गुरु रविदास का भव्य नगर कीर्तन, फूलों की वर्षा से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन श्री गुरु रविदास धर्मशाला से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुज़रते हुए पुनः धर्मशाला पर संपन्न हुआ। पंच प्यारों के नेतृत्व में पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को फूलों से सजाया गया। चंडीगढ़ रोड पर पार्षद बहादुर सिंह ओके, मार्केट कमेटी चेयरमैन हरीश राणा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कीर्तन का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। नगर कीर्तन में कीर्तनी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन और कथाओं के माध्यम से संगत को भावविभोर किया गया।इस अवसर पर प्रेम सिंह, टहल सिंह, सुरजीत सिंह धालीवाल, पार्षद परमजीत पम्मी, गुरपाल सिंह, सत्ती, जरनैल सिंह, बचितर सिंह, मलकीत सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें