मोहाली। गांव नाडा की रहने वाली खुशप्रीत कौर ने मोगा में आयोजित पंजाब रोइंग एर्गोमीटर चैंपियनशिप में चांदी और कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। खुशप्रीत कौर सरकारी मॉडल स्कूल सेक्टर-18 चंडीगढ़ की दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। कम उम्र में इस स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना उनकी मेहनत, लग्न और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। प्रतियोगिता में राज्य भर से खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें खुशप्रीत ने बेहतरीन टाइमिंग और तकनीक के दम पर यह सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर पंजाबी कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान अकविंदर सिंह गोसल ने खुशी जताई।