फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबगढ़ सड़क का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे से गुलाबगढ़ को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर रहने वाले हजारों लोगों को नगर परिषद की ओर से नववर्ष पर खस्ताहाल सड़क के नवीनीकरण का तोहफा दिया जा रहा है। इस सड़क पर पंजाब सरकार की ओर से करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि लंबे समय उक्त क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोग आवाजाही के दौरान खस्ताहाल सड़क की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे थे जिसका अब कायाकल्प होने जा रहा है। गुलाबगढ़ की कुल आबादी 30 हजार से अधिक का का आंकड़ा पार कर चुकी है जो लंबे समय से खस्ताहाल सड़क की वजह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत थम्मन करियाना स्टोर से नेशनल डेंटल कॉलेज तक लोगों को आवाजाही दौरान आती है, क्योंकि सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी और इसको लेकर स्थानीय लोगों की ओर से नगर परिषद को कई बार लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
सड़क पर बिछाए जाएंगे पेवर ब्लॉक
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे से नेशनल डेंटल कॉलेज तक सड़क पर पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे और सड़क की चौड़ाई को देखते हुए इसको 3 अलग-अलग हिस्सों में विभाजित किया गया। करीब सवा 2 किलोमीटर लंबी सड़क के कायाकल्प के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार की ओर से करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके कायाकल्प के बाद गिल कॉलोनी, प्रीत नगर, प्रीत कॉलोनी के अलावा गांव गुलाबगढ़ की 13 गलियां और जीबीपी सोसाइटी में हजारों की संख्या में रहने वाले लोगों को आवाजाही दौरान राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोट्स :::
गुलाबगढ़ रोड की कायाकल्प पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसकी मदद से यहां इंटरलाकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी। सड़क के कायाकल्प के बाद यहां 3 दर्जन से अधिक कॉलोनियों में रहने वाले 25 से 30 हजार शहरवासियों को खस्ताहाल सड़क से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-गुरप्रताप सिंह, एमई, नगर परिषद डेराबस्सी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें