मोहाली। एरोसिटी की ग्रिड लाइन की चार्जिंग की वजह से शहर के कई क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई नहीं होगी। इसकी वजह आम लोगों को करीब पांच से छह घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शहर के सबसे पॉश और बड़े इलाकों के अलावा कई गांवों में शुक्रवार को लोगों को करीब पांच घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। आईटी सिटी दैड़ी और चडियाला के 66 केवी ग्रिड में टीएल विंग की ओर से एरोसिटी ग्रिड लाइन को चार्ज करने की योजना बनाई गई है। जिसकी वजह से सप्लाई में बाधा आएगी। इसके लिए पावरकॉम के अधिकारियों ने आम जनता से सहयोग करने की अपील की है। जानकारी के अनुसार 66 केवी ग्रिड में काफी परेशानी हो रही है। पॉवरकाम के अधिकारियों का कहना है कि अभी पूरी तरह से गर्मी नहीं है, ऐसी स्थिति में जहां जहां गड़बड़ी है वहां पर सिस्टम को ठीक करवाया जा रहा है। जिससे हालात ठीक रहें। इसके दौरान आईटी सिटी, एरोसिटी, सेक्टर 82 के अलावा गांव दुराली, चाऊमाजरा, सनेटा, चडियाला, गिद्दरपुर, भरतपुर, स्वाड़ा, मछलीकलां के अलावा आसपास का क्षेत्र प्रभावित होगा।