फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अब पानी किया बर्बाद तो होगा एक हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अब पानी की बर्बादी पर मोहाली के वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग न सिर्फ चालान करेगा बल्कि एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाएगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी की सप्लाई सुचारु रखने के लिए विभाग द्वारा यह कदम उठाया गया है। अगर किसी का चालान तीन बार हो गया तो उसका कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। अब तक मोहाली में पानी बर्बाद करने पर पंद्रह लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं और पंद्रह चालान किए जा चुके हैं।
विज्ञापन



मोहाली में पानी की ज्यादातर सप्लाई वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग द्वारा की जा रही है जबकि कुछ हिस्सा गमाडा का है। हरेक विभाग की सप्लाई अलग अलग क्षेत्रों में है। महत्वपूर्ण बात यह है कि गर्मी में पानी की खपत बढ़ ही जाती है। ऐसे में यदि पानी की बर्बादी होती है तो आम लोगों को ही परेशानी का सामना करना पड़ता है।



मोहाली में है करीब 25 एमजीडी पानी

मोहाली में गमाडा और वाटर वर्क्स एंड सेनिटेशन विगाग ट को मिलाकर करीब 25 एमजीडी पानी आता है। यहां औसतन 45000 पानी के कनेक्शन हैं। वाटर वर्क्स एंड सेनिटेशन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मोहाली में पानी की कोई कमी नहीं है। हां, पानी की बर्बादी न की जाए तो बेहतर होगा।
विज्ञापन



प्रेशर हो जाता है ज्यादा कम
सप्लाई के पानी से कारों को धोने से प्रेशर काफी कम हो जाता है। जिसकी वजह से लोगों को तीसरी मंजिल तक पानी नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में विभाग द्वारा सख्ती से निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोग अपनी सुविधा को देखते हैं लेकिन उनके कार धोने के कारण दूसरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।



कारें धोने पर किए गए चालान



वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग की ओर से कारों के धोने पर 15 चालान किए गए हैं। डिपार्टमेंट की टीम के एक इंजीनियर ने बताया कि उनकी टीम रोजाना सुबह के समय राउंड पर निकलती है और यदि कोई भी व्यक्ति कार धोता मिला तो उसका चालान कर दिया जाता है। इसी कड़ी में 15 लोगों को नोटिस भेजा गया था।




कोट्स


हमने पानी की बर्बादी रोकने के लिए ही चालान करने और जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। हमारी टीमें लगातार सर्च करती रहती हैं, अब तक पंद्रह चालान काटे गए हैं। मेरा आम लोगों से निवेदन है कि पानी की बर्बादी मत करें। इससे उनका ही नुकसान होगा। -अनिल कुमार, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन सर्कल चंडीगढ़ (मोहाली)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें