फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ग्रीन प्लैनेट सोसाइटी जीरकपुर को निकाय मंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग पंजाब ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वीरवार को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया। इसमें पंजाब के निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने लोगों से पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और इस वर्ष की थीम ''प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं'' का पालन करने का आह्वान किया। स्थानीय निकाय मंत्री ने ग्राम पंचायत की श्रेणी में चार संस्थाओं, ग्राम पंचायत, गांव जंगीराना, जिला बठिंडा को वर्ष 2025 के लिए शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया। संस्था श्रेणी में राजकीय हाई स्कूल मलकोन मानसा, एनजीओ/सामाजिक संगठन श्रेणी में ग्रीन प्लैनेट सोसाइटी जीरकपुर मोहाली और उद्योग श्रेणी में नटराज वूलटैक्स लिमिटेड अमृतसर को पुरस्कार दिया। इसके अलावा राष्ट्रीय इको-क्रिएटिविटी एवं इनोवेशन हैकाथॉन में भारत के सर्वश्रेष्ठ जिलों का पुरस्कार प्राप्त करने के लिए संगरूर, पटियाला, लुधियाना और अमृतसर के जिला समन्वयकों को भी सम्मानित किया गया। सरकारी स्कूल कोट खालसा अमृतसर को ''विप्रो अर्थियन अवार्ड 2024'' जीतने पर सम्मानित किया। यह स्कूल इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने देश के 20 सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में से एक था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरण पर इसके हानिकारक प्रभावों के कारण राज्य में एकल-उपयोग प्लास्टिक पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन इसके निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। संबंधित विभागों/एजेंसियों को प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। समागम से पहले उन्होंने आईएसबी परिसर में पौधरोपण भी किया। इसके अलावा स्थानीय निकाय मंत्री ने पंजाब राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और खालसा कॉलेज अमृतसर द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई पुस्तक फेनोमेनोलॉजिकल वंडर्स ऑफ नेचर इन गुरबाणी और परिषद द्वारा तैयार की गई द्विभाषी एनसाइक्लोपीडिया डिक्शनरी ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट चेंज का विमोचन किया। इस मौके राज सभा सदस्य संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने पर्यावरण क्षरण की वैश्विक प्रवृत्तियों पर चिंता व्यक्त कर कहा कि पर्यावरण के प्रतिकूल प्रभावों से उत्पन्न चुनौतियों से अपने ग्रह की रक्षा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें