फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रिश्वत लेने पहुंचे एएसआई ने विजिलेंस इंस्पेक्टर को अपनी मार से मारी टक्कर, भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। रिश्वत की रकम लेने आए एक एएसआई ने छापे के दाैरान विजिलेंस इंस्पेक्टर को भागते समय अपने वाहन से टक्कर मारकर घायल कर दिया। आरोपी एएसआई ने एक्सीडेंट के एक मामले काे रफा-दफा करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 20 हजार रुपये में सौदा तय होने पर एएसआई कमलप्रीत शर्मा रुपये लेने पहुंचा था। सोहाना पुलिस ने अपने ही थाने में तैनात एएसआई के खिलाफ खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह की शिकायत पर बीएनएस की धारा 109 (इरादा कत्ल), 132 (किसी सरकारी मुलाजिम को उसके कर्तव्य के निष्पादन के दौरान उसे रोकने के इरादे से बलपूर्वक हमला करना), 221 (सरकारी मुलाजिम के कामकाज में विघ्न डालना), 121/1 (पब्लिक सरवेंट को उसके कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालने पर जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस पुलिस ने रिश्वत मांगने के आरोप में अलग से एफआईआर नंबर-20 भी दर्ज की है।
विज्ञापन

एएसआई कमलप्रीत शर्मा पर आरोप है कि उसने आनंदपुर साहिब के गांव भटौली के रहने वाले हरजिंदर सिंह से किसी मामले में मदद करने के आरोप में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। हरजिंदर सिंह ने इस मामले में विजिलेंस को शिकायत की थी। विजिलेंस ने कमलप्रीत शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए ट्रैप लगाया। विजिलेंस ब्यूरो मोहाली में तैनात इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह ने हरजिंदर सिंह को 20 हजार रुपये देकर कमलप्रीत शर्मा के पास भेज दिया। जैसे ही कमलप्रीत शर्मा सोहाना एरिया में पब्लिक प्लेस पर अपनी स्कार्पियो में रुपये लेने आया तो उसकी कंडक्टर साइड वाली सीट पर एक अन्य व्यक्ति बैठा था। विजिलेंस टीम उसे पकड़ने गई और सीनियर सिपाही विजय कुमार ने अपनी गाड़ी एएसआई कमलप्रीत शर्मा की स्कार्पियो के आगे लगा दी। इसी दौरान कमलप्रीत शर्मा को विजिलेंस के इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह ने गाड़ी का दरवाजा खोलने के लिए कहा तो उसके साथ बैठे व्यक्ति ने उससे कहा कि विजिलेंस ने छापा मारा है। इसके बाद एएसआई कमलप्रीत ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया और सामने खड़ी कार को हिट कर विजिलेंस इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह को टक्कर मार दी। इसके बाद वह गाड़ी लेकर माैके से भाग गया। इस दाैरान वरिंदर सिंह नीचे गिरकर चोटिल हो गए। बाद में उन्होंने सोहाना थाने में एएसआई कमलप्रीत शर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया।
यह था मामला
शिकायतकर्ता हरजिंदर सिंह ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया था कि वह आनंदपुर साहिब का रहने वाला है। वह ड्राइवरी करता है। उसका साथी सतीश कुमार निवासी गांव जीओवाल जिला रोपड़ भी ट्रक ड्राइवर है। 30 मई को स्नेटा बस स्टैंड के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई थी। उसके दोस्त सतीश कुमार के खिलाफ थाना सोहाना में बीएनएस 281, 106(1), 324 के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस दौरान स्नेटा चौकी में तैनात कांस्टेबल नरिंदर कुमार ने सतीश कुमार के परिवार पर दबाव बनाया कि उनके बेटे का इस मामले में नुकसान हो जाएगा। वह स्नेटा चौकी इंचार्ज एएसआई कमलप्रीत शर्मा से मुलाकात करे। जब वह एएसआई कमलप्रीत शर्मा से मिला तो उसने सतीश कुमार की मदद करने के बदले में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांगी। मदद करने के लिए पांच हजार रुपये मौके पर ले लिए। उसने बार-बार रिश्वत देने के लिए दबाव बनाया और बाद में 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें