लांडरां- बनूड़। जिला परिषद मोहाली की चेयरमैन जसविंदर कौर ने गांव दुराली में हुए समागम में पंचायत को 25 लाख रुपये की ग्रांट का चेक सौंपा। गांव की पंच हरविंदर कौर और समूह पंचायत की ओर से चेयरमैन को सम्मानित किया गया।
जसविंदर कौर ने बताया कि दो साल में गांव के विकास पर एक करोड़ 73 लाख की राशि खर्च की जा चुकी है। गांव में डेढ़ लाख स्कवेयर फुट के करीब इंटर लॉक और अंदरुनी सड़कें बनाई हैं। ग्रांट में साढ़े बारह लाख की लागत से पानी के निकासी नाले, पांच लाख से आंगनबाड़ी केंद्र की इमारत तैयार की जाएगी। गांव की पंचायत की मांग पर गांव में एक ट्यूबवेल लगाने का आश्वान दिया। इस मौके पर बीडीपीओ हितेन कपिला, चाचा चमन लाल, गुरधयान सिंह ने भी संबोधित किया। समाजसेवी महिंदर सिंह दुराली,जोरा सिंह सरपंच मनौली, हरपाल सिंह पाली, दर्शन सिंह, नारंग सिंह मौजूद थे।