पंचकूला। सेक्टर-6 में घर के बाहर खड़ी गाड़ी का पोते द्वारा शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है। सेक्टर-7 पुलिस ने दादी की शिकायत पर पोते के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-6 निवासी मीनाक्षी भारद्वाज ने शिकायत में बताया कि 21 अगस्त की रात करीब 1 बजे उनके घर के आगे उनके दोहते की गाड़ी खड़ी थी। उनका दोहता फरीदाबाद से उनसे मिलने के लिए आया था। रात को गाड़ी का शीशा टूटने की आवाज आई। उन्होंंने खिड़की से देखा तो उनका पोता रामानुज भारद्वाज सेक्टर-2 निवासी लोहे की रॉड से शीशा तोड़ रहा था। गेट पर खड़े गार्ड ने रामानुज को रोकने की कोशिश की तो उसे भी धमकी देकर मौके से चला गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।