फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एमडीसी में सड़क बनाते समय मिला बम शेल, पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एमडीसी सेक्टर-6 में सड़क बनाते समय मिट्टी में एक बम शेल मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही एमडीसी थाना एसएचओ सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। उसके तुरंत बाद एंटी बम स्क्वायड और सेना को सूचना दी गई। सेना बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर बम शेल को कब्जे में लेगी। उसके उसको डिफ्यूज किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, गांव भैंसा टिब्बा के सामने एमडीसी सेक्टर-6 में सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए दूसरी जगह से मिट्टी लाई जा रही है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे जेसीबी से मिट्टी को बराबर किया जा रहा था। उसी दौरान एक पुराना एक बम शेल मिट्टी में मिला। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। एमडीसी थाना एसएचओ सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। बम शेल को मिट्टी की बोरियों से कवर किया गया। मौके से एंटी बम स्क्वायड को सूचना दी गई। कुछ देर बाद टीम मौके पर पहुंची। टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी था। एसएचओ सुशील कुमार ने बताया कि आर्मी को बम शेल की सूचना दी गई है। आर्मी सुबह पहुंचेगी। मौके पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पूरी रात मौके तैनात रहेगें ताकी कोई बम शेल के साथ छेड़छाड़ करे। पुलिस जांच कर रही है कि मिट्टी किस ट्रक से और कहां से लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें