फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कुराली में भगवान वाल्मीकि प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और शहरवासियों ने इसका स्वागत किया।
विज्ञापन




शोभायात्रा सब्जी मंडी चौक से शुरू हुई। यह यात्रा सभा के प्रधान चमन लाल की देखरेख में निकाली गई। नगर काउंसिल प्रधान बहादुर सिंह ओके, पार्षद डॉ. अश्वनी कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने ज्योत प्रचंड कर इसे रवाना किया। भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा को फूलों से सजी पालकी में सुशोभित किया गया था। शोभायात्रा मेन बाजार, रेलवे रोड और बस स्टैंड सहित प्रमुख मार्गों से गुजरी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने इसका स्वागत किया और प्रसाद बांटा। बहादुर सिंह ओके ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने समाज को सत्य, धर्म, समानता और सदाचार का मार्ग दिखाया। श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें