फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बनूड़ मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू, पनग्रेन और मार्कफेड ने खरीदा सात हजार क्विंटल धान

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। रविवार से बनूड़ मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। मंडी में पहुंचे 30 हजार क्विंटल धान में से पांच हजार क्विंटल पनग्रेन और दो हजार क्विंटल मार्कफेड ने खरीदा। नोडल एजेंसी पनग्रेन के इंस्पेक्टर दीपक सिन्हा ने सरकारी खरीद की पुष्टि की। मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू करने के लिए विधायक नीना मित्तल और मोहाली के एसडीएम चंद्रज्योति सिंह दोपहर के बाद को मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर समिति कार्यालय में खरीद अधिकारी और किसान मौजूद थे।
विज्ञापन

विधायक नीना मित्तल ने बैठक में पहुंचकर स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पंजाब में धान की सरकारी खरीद तीन अक्तूबर को शुरू की जानी है। मंत्री के उद्घाटन से पहले यहां भी धान खरीद का औपचारिक उद्घाटन करना उचित नहीं है। विधायक ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से खरीद व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। किसानों को आश्वस्त किया कि धान बेचने में किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। करीब आधे घंटे तक मंडी कार्यालय में रुकने के बाद विधायक और एसडीएम चले गए। बाद में एजेंसियों के अधिकारियों ने खरीद शुरू कर दी। उधर, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत जैन ने कहा कि इस बार बासमती धान भी बाजार में बिकेगा। केसी फूड्स नामक बासमती फर्म सभी प्रकार के बासमती की निजी खरीद करेगी। उन्होंने किसानों से बासमती धान लाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें