फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से नशे की लत छुड़ाने के लिए 70 करोड़ रुपये की दवाईयां फ्री बांट रही है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार राज्य में नशे को खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर लगातार प्रयास कर रही है। नशा तस्करों की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए कई स्तर पर काम किया ज रहा है। इतना ही नहीं नशों की मांग को रोकने के लिए स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों और अध्यापकों व पंचायत के सदस्यों को डैपो और बडीज बनाया गया है। हरेक जिले में नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं। ताकि नशे पर नकेल कसी जा सके। यह बात पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू न जिला प्रशासन द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ आयोजित समागम में कही । उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि राज्य में ओट क्लीनिक के माध्यम नशा छोड़ने के चाहवान व्यक्तियों की पहचान कर मुफ्त इलाज किया जा रहा है। ओट क्लिनिक में छह लाख 72 हजार नशों के मरीजों का इलाज चल रहे हैैं। पंजा सरकार नशे के करीजों को सालाना 70 करोड़ की दवाई मुफ्त देती है। सेहत मंत्री ने नशों के मुद्दों पर गत भाजपा अकाली सरकार पर भी हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों में यदि सिलेबस में नशों के खिलाफ किताब लगाई जाए तो बच्चे शुरू से ही नशो के प्रभाव से जागरूक हो जाएंगै। उन्होंने बताया कि नशे के दलदल में फंसे लोगों को नशेड़ी या अमली कहने की बजाए मानसिक तौर से बीमार शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए। ताकि उनसे हीन भावना खत्म हो जाए।
विज्ञापन

सरकारी कॉलेज की छात्रा ने रखे अपने विचार
इस मौके पर वर्चुअल तरीके से सरकारी कॉलेज की छात्रा किरनप्रीत कौर ने अपने विचार सांझे किए। उसने बताया कि वह काफी समय से बडी के रूप् में काम कर रही है। वह विभिन्न तरीकों से लोगों को नशो के खिलाफ जागरूक करती है। इस मौके डिप्टी कमिश्नर गिरीश दियालन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन समेत कई अधिकारी हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें