फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ में बंद मकान से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गांव दाऊ माजरा में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये का घरेलू सामान, गहने और करीब पांच क्विंटल गेहूं चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह के बयानों पर पुलिस ने राजा सिंह, गुरप्रीत सिंह और ईश्वर पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




सुखविंदर सिंह सितंबर 2026 में अपने परिवार के साथ पैतृक गांव गए थे। करीब एक महीने बाद लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। चोरों ने दो गैस सिलिंडर, दो पंखे, एक कूलर, पीतल-स्टील के बर्तन, एक जूसर मशीन और तेल की बाल्टियां चुराईं। सुखविंदर सिंह को एक भरोसेमंद व्यक्ति से चोरी की जानकारी मिली थी। खरड़ सदर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत एफआईआर दर्ज की है। एस.आई. गुरविंदर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें