मोहाली। पुलिस की सतर्कता के बावजूद चोरी की वारदातों का सिलसिला थम नहीं रहा। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह पॉश इलाके में तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व अन्य सामान चोरी करके फरार हो गए। यह वारदातें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। इसमें दो नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुकानदार शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि फेज-7 की बूथ मार्केट में शिवा मेडिकल और हांडी दम दो बूथों के ताले तोड़कर नकदी और मोबाइल चोरी करके ले गए, हालांंकि चोरों ने कुछ अन्य दुकानों के शटर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। यह चोर एक जैन कार में आते दिखाई दे रहे हैं और बाद में दो नकाबपोश चोरी की वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एरिया पार्षद अनुराधा आनंद के पति जतिंदर आनंद ने बताया कि एरिया में आए दिन चोरियां हो रही हैं। बेशक चोरी से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वारदातों से दुकानदारों में दहशत है। पुलिस को एरिया में पेट्रोलिंग बढ़ानी चाहिए।